फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिक्कत : पिथौरागढ़ में 180 रुपये तक पहुंचे टमाटर के दाम

Tue, 01 Aug 2023 10:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ के गांधी चौक में ग्राहकों का इंतजार करता सब्जी विक्रेता। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय में टमाटर के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। सप्ताह भर पूर्व 130-140 रुपये किलो बिक रहा टमाटर 180 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। टमाटर के दामों में लगातार उछाल से गृहणियों ने इसका उपयोग बेहद कम कर दिया है।
विज्ञापन

सीमांत के गांवों में टमाटर का उत्पादन कर रहे काश्तकारों ने इस बार अच्छा मुनाफा कमाया है। काश्तकारों को आढ़तियों से प्रति किलो 100 रुपये के दाम हाथोंहाथ मिल रहे हैं। मंगलवार को जिला मुख्यालय की सब्जी की दुकानों में टमाटर के दाम 160-180 रुपये तक पहुंच गए। गांधी चौक में सब्जी विक्रेता श्रवण गुप्ता ने बताया कि सब्जियों में मेल के लिए टमाटर रखना पड़ रहा है लेकिन महंगा होने से इसकी बिक्री काफी कम हो गई है।
मैदानी क्षेत्रों का टमाटर और अधिक महंगा होने के चलते थोक विक्रेता इसे नहीं मंगा रहे हैं। इसके अलावा शिमला मिर्च 120, भिंडी, करेला, लौकी, तुरई 40 से 50, बैंगन 50-60, बंदगोभी 40, अदरक 200-240, लहसुन 200 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है। सब्जियां महंगी होने से गरीब तबके के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


राहत : वाणिज्यिक सिलिंडर की कीमतों में कमी

घरेलू उपभोक्ताओं के दाम यथावत
22.50 से 93 रुपये तक हुई है कमी

संवाद न्यूज एजेंसी

चंपावत। उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है। तेल कंपनियों ने अगस्त में वाणिज्यिक गैस सिलिंडर की कीमतों में कमी की है। ये कमी 22.50 रुपये से 93 रुपये तक है। इससे गैस सिलिंडर का उपयोग करने वाले कारोबारियों को राहत मिलेगी।
चंपावत गैस वितरण केंद्र के प्रभारी प्रकाश मुरारी ने बताया कि 19 किलो वाले वाणिज्यिक सिलिंडर की रिफिलिंग में 93 रुपये कम हुए हैं। अब ये सिलिंडर 1773.50 रुपये का हो गया है। इसी तरह पांच किलो का वाणिज्यिक सिलिंडर 22.50 रुपये कम होकर 513.50 रुपये हो गया है। उन्होंने बताया कि घरेलू गैस सिलिंडर की कीमत में कोई अंतर नहीं किया गया है। यह सिलिंडल अब भी 1140.50 रुपये में मिल रहा है। बता दें कि जिले में करीब 57 हजार घरेलू और 311 वाणिज्यिक संयोजन हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें