बंगापानी तहसील के दानीबगड़ जाते विधायक और एसडीएम
- फोटो : अमर उजाला
धारचूला विधायक हरीश धामी ने बृहस्पतिवार को एसडीएम आरके पांडेय के साथ बंगापानी तहसील के दानीबगड़ (टांगा) क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और प्यानागाड़ में विधायक निधि से ट्राली लगाने की घोषणा की।
विधायक और एसडीएम के सामने आपदा प्रभावितों ने आवागमन की दिक्कत उठाई। कहा कि दो जुलाई को प्यानागाड़ में बनी पुलिया बह गई थी, तब से गधेरे में तार डालकर आवागमन किया जा रहा है, इसमें जोखिम बहुत है। विधायक ने कहा कि तार के स्थान पर विधायक निधि से ट्राली लगाई जाएगी।
इसके लिए ग्रामीण विकास विभाग को कह दिया गया है। उन्होंने कहा कि आपदा प्रभावितों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। धामी ने कहा सरकार को आपदा प्रभावितों की मदद के लिए त्वरित कदम उठाने चाहिए। एसडीएम पांडेय ने कहा कि प्यानागाड़ में पुलिया निर्माण के लिए स्टीमेट बनाया जा रहा है। वर्षाकाल के बाद पुलिया का निर्माण कराया जाएगा।