फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धारचूला में बोलेरो खाई में गिरी, 13 लोग घायल

Mon, 27 May 2019 10:45 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/ अमर उजाला , धारचूला (पिथौरागढ़)।
विज्ञापन
धारचूला के खेतीखोला में खाई में गिरी बोलेरो। - फोटो : पिथौरागढ़
विज्ञापन
निर्माणाधीन सड़क में 13 यात्रियों को लेकर जा रही एक बोलेरो जीप अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। दुर्घटना में तीन बच्चों सहित सभी तेरह यात्री घायल हो गए। सभी घायलों का उपचार धारचूला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती किया गया। जहां से सात घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
विज्ञापन


सोमवार को घटखोला पुल से छाना जाने वाली सड़क में 13 सवारियों को ले जा रही एक जीप लगभग 60 मीटर गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना में सिनियाखोला निवासी दुर्गादत्त जोशी 58 वर्ष, कमला देवी 45 वर्ष, चंद्रकांता 18 वर्ष, सिया पुत्री कैलाश 6 वर्ष, दीपिका 24 वर्ष, नितिन 15 वर्ष, पूरन सिंह 38 वर्ष, रोशन कुमार पुत्र मनोज राम 5 वर्ष, धर्म सिंह 30 वर्ष, भूमिका पुत्री रमेश कोरंगा 13 वर्ष, चांदनी पुत्री मनोज राम उम्र 9 वर्ष, छाना निवासी हरुली देवी 48 वर्ष, जनक सिंह पुत्र कुंवर सिंह 15 वर्ष। वाहन के खाई में गिरने से घायल यात्रियों की चीख पुकार मच गई।

आसपास मौजूद लोगों ने 108 और प्रशासन को दुर्घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी वरुण अग्रवाल और थानाध्यक्ष विजेंद्र साह जवानों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। घायलों को 108 एंबुलेंस सहित अन्य वाहनों से धारचूला अस्पताल पहुंचाया। संयुक्त चिकित्सालय में डा. जगमोहन गर्ब्याल, पूर्णिमा गर्ब्याल, डॉ.नौनिहाल सहित स्टाफ नर्स कुसुम, पूनम नबियाल ने घायलों का उपचार किया। गंभीर रूप से घायल दुर्गा दत्त जोशी, हरुली देवी, भूमिका, नितिन, दीपिका, कमला देवी और रोशन को हायर सेंटर रेफर कर दिया। धारचूला संयुक्त चिकित्सालय में एक्सरे की सुविधा नहीं होने से घायलों को प्राइवेट में एक्सरा कराना पड़ा। सामाजिक कार्यकर्ता नंदा बिष्ट और डिगर सिंह ने नाराजगी व्यक्त करते हुए अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सक और एक्सरे एवं अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

.
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें