फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: नवमी को मां पूर्णागिरि धाम में उमड़े भक्त

Mon, 19 Oct 2026 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्णागिरि/टनकपुर (चंपावत)। शारदीय नवरात्र की नवमी को मां पूर्णागिरि धाम में आस्था का सैलाब उमड़ा। करीब दस हजार श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए। इस बीच सुबह से ही मां के दरबार में लंबी-लंबी लाइन लगती रही। संपूर्ण धाम मां के जयकारों से गुंजायमान रहा।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह से ही श्रद्धालुओं के जत्थे मां के जयकारों के साथ आगे बढ़ते रहे। नगर के रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, टैक्सी स्टैंड के साथ ठूलीगाड़ और भैरव मंदिर स्टैंड में खासी गहमा गहमी रही। भैरव मंदिर से आगे पैदल मार्ग में सुबह के समय लंबी-लंबी लाइन लगती रही। एसपी रेखा यादव ने पुलिस टीम के साथ धाम क्षेत्र में सुरक्षा का जायजा लिया। उनके साथ सीओ निहारिका सेमवाल, कोतवाल चेतन रावत और अनेक पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
इस बीच एसडीएम प्रमोद कुमार ने भी धाम क्षेत्र में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इधर, पुजारियों ने बताया कि सुबह के समय मां के दर्शन के लिए अधिक लंबी-लंबी कतार लगती रही।
विज्ञापन

मंदिर में मंदिर समिति के स्वयंसेवक तैनात रहे। मंदिर में श्रद्धालुओं ने 24 घंटे मां के दर्शन किए। इधर, मां के दर्शन के बाद शारदा घाट में स्नान के बाद नेपाल के ब्रह्मदेव मंडी स्थित बाबा सिद्धनाथ के दर्शन के लिए जत्थे गुजरते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें