कोटगाड़ी मंदिर में आरती के समय ढोल नगाड़े बजाते वादक
- फोटो : अमर उजाला
पांखू के कोटगाड़ी देवी मंदिर में चल रही संगीतमय देवी भागवत कथा को सुनने के लिए रोज लोगों की भीड़ उमड़ रही है। सुबह और शाम आरती के समय बड़ी संख्या में लोग शामिल हो रहे हैं। दिन में हो रही कथा के समय कथावाचक मनोज कृष्ण पांडे ने देवी के नौ रूपों का वर्णन किया।
पंडित मनोज कृष्ण ने कहा कि देवी ने महिषासुर का वध किया था। लोक कल्याण के लिए देवी ने कई रूप धारण किए थे। पंडित पांडे के साथ संगीतमय भागवत कथा में अमित बिष्ट, आदित्य मेहरा, राकेश लोहनी साथ दे रहे हैं। भागवत कथा को संपन्न कराने में कै. बहादुर सिंह, पुष्कर सिंह, मोहन सिंह, भुवन पाठक, गोविंद पाठक आदि सहयोग दे रहे हैं।