फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: कांवड़ लेकर बालेश्वर मंदिर पहुंचे श्रद्धालु

Tue, 25 Jul 2023 10:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
थल में हरिद्वार से कांवड़ लेकर पहुंचे श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
थल (पिथौरागढ़)। भगवान भोलेनाथ के अभिषेक को जल लेने हरिद्वार गया कांवड़ियों का जत्था लौट आया है। कांवड़ियों के यहां पहुंचने पर ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया।
विज्ञापन

पांच दिन पूर्व बालेश्वर मंदिर के पुजारी गोविंद बल्लभ भट्ट के नेतृत्व में 11 सदस्यों का जत्था कांवड़ लेने यहां से हरिद्वार रवाना हुआ। सोमवार की आधी रात को जत्थे का बालेश्वर मंदिर पहुंचने पर मनोज क्वीरियाल, भुप्पी गिरि, भगवान चंद, सुरेश धर्मशक्तू ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। मंगलवार सुबह गंगा जल से शिवलिंग का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि के लिए रुद्री पाठ किया गया। हरिद्वार से लाए गए पवित्र गंगाजल को त्रिवेणी संगम के रामगंगा में प्रवाहित कर दोनों नदियों के दिव्य जल का एक दूसरे में समावेश कर गंगा आरती की गई। इस मौके पर पुजारी गोविंद बल्लभ भट्ट, बलवंत सिंह सत्याल, चारुचंद्र उपाध्याय, अनिल कार्की, दिनेश सत्याल, चेतन उपाध्याय, भास्कर भट्ट समेत कई श्रद्धालु मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

फोटो 25 पीटीएच 10 पी- थल में हरिद्वार से कांवड़ लेकर पहुंचे श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें