फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shardiya Navratri: नवरात्र के पहले दिन मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, मां के शैलपुत्री स्वरूप की हुई पूजा-अर्चना

Thu, 03 Oct 2024 04:43 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़

सार

नवरात्र के पहले दिन पिथौरागढ़ और गंगोलीहाट के मंदिरों में श्रद्धालुओं की तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने मंदिरों में मां के शैलपुत्री स्वरूप की आराधना कर परिवार की सुख-शांति, समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन
नवरात्र के पहले दिन मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

नवरात्र के पहले दिन पिथौरागढ़ और गंगोलीहाट के मंदिरों में श्रद्धालुओं की तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने मंदिरों में मां के शैलपुत्री स्वरूप की आराधना कर परिवार की सुख-शांति, समृद्धि की कामना की। घरों में नवरात्र पर व्रत रख रहे श्रद्धालुओं ने कलश स्थापित कर हरेला बोया।

प्रथम नवरात्र को नगर के उल्का देवी, कामाख्या, कौशल्या माता मंदिर, घंटेश्वर, लक्ष्मी नारायण, पांडे गांव, पुराना बाजार शिवालय के साथ ही मैया के मंदिरों में सुबह से ही चहल-पहल रही। गुरना मंदिर और इग्यारदेवी स्थित वैष्णवी देवी के मंदिर में भी श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। उधर, गंगोलीहाट में मां महाकाली, चामुंडा, छिमाल देवी मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा। तड़के से ही लोग मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचने लगे। महाकाली मंदिर में पुरोहित दीप पंत और पंकज पंत ने श्रद्धालुओं को मंत्रोच्चार और विधिविधान से पूजा कराई।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Kainchi Dham: अब 42 करोड़ से होगा कैंची धाम का सौंदर्यीकरण, पार्किंग-हेलीपैड और ध्यान केंद्र के साथ बनेगा ब्रिज

कुमाऊं रेजीमेंट के जवान भी पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे। पुजारी निर्मल रावल ने बताया कि नवरात्र में मां के दर्शन करने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंच कर मां का आशीर्वाद लेते हैं। उधर, पांखू स्थित कोटगाड़ी मंदिर में भी भक्तों की भीड़ लगी रही। कनालीछीना के सतगढ़ गांव स्थित जयंती मंदिर में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की।

हुष्कर देव मंदिर में जागरण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन

अस्कोट में शारदीय नवरात्र पर क्षेत्र के सभी मंदिरों में पूजा अर्चना शुरू हो गए हैं। खोलिया गांव के हुष्कर देव मंदिर में पंडित मोहन चंद्र ओझा ने मुख्य यजमान तेज बहादुर पाल को सपत्नीक गणेश पूजन कराकर नवरात्र जागरण का संकल्प दिलाया। मंदिर में नौ दिन तक जागरण और भजन-कीर्तन होंगे। दशमी पर्व पर भंडारे के साथ पारायण होगा। मल्लिकार्जुन मंदिर में पंडित नारायण दत्त पंत ने जलाभिषेक कर लोगों को पूजा कराई। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें