फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मल्ला जोहार को जोड़ने वाला लास्पा गाड़ी पुल ध्वस्त

Sat, 11 May 2019 10:54 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/ अमर उजाला , मुनस्यारी (पिथौरागढ़)।
विज्ञापन
क्षतग्रिस्त पड़ा मुनस्यारी के लास्पागाड़ी का पुल। - फोटो : पिथौरागढ़
विज्ञापन
माइग्रेशन शुरू हो गया है, जबकि मल्ला जोहार को जाने वाले पैदल पुल और रास्ते अभी भी क्षतिग्रस्त हाल में हैं। मल्ला जोहार को जोड़ने वाला लास्पा गाड़ी पुल ध्वस्त होने से माइग्रेशन और ट्रैकिंग पर जाने वाले लोग आगे नहीं जा पा रहे हैं। मल्ला जोहार के लिए जाने वाले पैदल रास्ते में लास्पा गाड़ी नामक स्थान पर बनाया गया लोहे का पुल भारी बर्फबारी से टूट गया था।
विज्ञापन


इसी रूट से माइग्रेशन के लिए ग्रामीण अपने जानवरों के साथ आवाजाही करते हैं। इसके अलावा ट्रैकर भी इसी रास्ते से मल्ला जोहार को ट्रैकिंग के लिए जाते हैं। मई पहले सप्ताह से लोगों ने माइग्रेशन पर जाना शुरू कर दिया है। अभी तक पुल ध्वस्त पड़ा है। कई अन्य स्थानों पर पैदल रास्ता भी क्षतिग्रस्त है। इसके चलते लोग आवाजाही नहीं कर पा रहे हैं।

पुल ध्वस्त होने से ट्रेकर भी आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से क्षतिग्रस्त पुल के स्थान पर वैकल्पिक व्यवस्था कर मार्ग सुचारु करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें