फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत चीन सीमा पर मेजर रैंक के अधिकारियों की हुई तैनाती, लीपूलेख पास पर हालात सामान्य

विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। लद्दाख सीमा पर चीनी सैनिकों की हरकतों के बाद से भारत-चीन सीमा लीपूलेख में भारतीय सुरक्षा बल अलर्ट हो गये है। भारतीय सुरक्षा बलों की संख्या में भी इजाफा किया जा रहा है। सीमा के निकट अब सेना और अर्धसैनिक बलों ने मेजर और डिप्टी कमांडेंट स्तर के अधिकरियों की नियुक्ति कर दी है। पिथौरागढ़ जनपद की भारत चीन सीमा पर लगे लीपूलेख पर भी 15 दिन पूर्व चीन ने भारतीय सुरक्षा बलों को उकसाने वाली हरकतें की थी। चीनी सैनिकों ने बैनर लहराते हुए भारत को सीमा के निकट बने शेड हटाने की चेतावनी दी थी। जिसके बाद से ही भारतीय सुरक्षा बलों ने अपनी चौकसी बढ़ा दी थी। परंतु लद्दाख के गलवान घाटी में हुई खूनी हिंसक झड़प के बाद से लीपूपास सीमा पर भी सैनिकों की संख्या में इजाफा किया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पहली बार इस सीमा पर मेंजर रैंक के अधिकारियों की तैनाती की गई है। इसके अलावा आइटीबीपी ने भी डिप्टी कमांडेंट स्तर के अधिकारियों की नियुक्ति की है। यह पहली नार हुआ है जब मेजर और डिप्टी कमांडेंट स्तर के अधिकारी वहां पर तैनात रहेंगे। वर्तमान समय में गूंजी से लेकर लीपूपास तक की भारत चीन सीमा की सुरक्षा का जिम्मा आईटीबीपी के पास है। अभी इस बॉर्डर पर चीन के द्वारा किसी प्रकार की कोई हलचल नही देखी गई है। तवाघाट से लीपूपास तक सड़क बनने से परेशान चीन इस सीमा पर भी कोई नापाक हरकत न करे इसको लेकर भारतीय सुरक्षा बल 24 घंटे नाभीढांग से लेकर लीपूलेख तक कड़ी चौकसी के साथ बार्डर तक गश्त कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें