फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजय बोरा बने सीजीआरएफ पिथौरागढ़ में न्यायिक सदस्य, बिजली संबंधी समस्याओं का कराएंगे समाधान

विज्ञापन
एड.अजय बोहरा। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़। उत्तराखंड विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच (सीजीआरएफ) पिथौरागढ़ के न्यायिक सदस्य पद पर वरिष्ठ अधिवक्ता अजय बोरा की नियुक्ति की गई है। बोरा ने बतौर न्यायिक सदस्य का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग (यूईआरसी) ने पिथौरागढ़ और चंपावत के बिजली उपभोक्ताओं को बिजली से जुड़ी समस्याओं से न्याय दिलाने के लिए सीजीआरएफ का गठन किया है। यूपीसीएल के पिथौरागढ़ सर्किल अंतर्गत आने वाले सभी क्षेत्रों के बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए मंच काम कर रहा है। मंच में तकनीकी और उपभोक्ता सदस्य पहले से काम कर रहे हैं। अब न्यायिक सदस्य के रूप में वरिष्ठ अधिवक्ता अजय बोरा की नियुक्ति हुई है। उपभोक्ता सदस्य संतोष भट्ट के अनुसार, न्यायिक सदस्य ने काम सम्भाल लिया है। इससे उपभोक्ता मामलों के निस्तारण मे तेजी आएगी। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं की ऐसी शिकायतें जो बिजली विभाग के स्तर पर निस्तारित नहीं हो रही है, उनका निस्तारण तय नियमों के अनुसार मंच करेगा। इसके लिए विस्तृत रूप से शिकायत लिखित रूप में दफ्तर कैंट रोड स्थित गुलेरिया भवन में स्वयं, डाक द्वारा या फिर ईमेल cgrfpithoragarh@gmail.com के माध्यम से दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा शिकायत दर्ज कराने को लेकर जानकारी दफ्तर के समय फोन नम्बर 05964-223075 से भी मदद ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें