फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीहाट में बाल रोग विशेषज्ञ तैनात करो

Tue, 18 Dec 2018 10:28 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
विज्ञापन
डीडीहाट में प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में बाल रोग विशेषज्ञ और एक्सरे तकनीशियन की तैनाती की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रदेश सरकार पर स्वास्थ्य सेवाओं की अनदेखी करने का आरोप भी लगाया।

विज्ञापन


कांग्रेस कार्यकर्ता मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एकत्र हुए और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि स्वास्थ्य केंद्र को धारचूला, थल और मुनस्यारी के मरीजों के लिए फर्स्ट रेफरल यूनिट (एफआरयू) बनाया गया था। बावजूद इसके वर्तमान में यह खुद ही रेफरल सेंटर बन गया है। पिछले पांच वर्ष से केंद्र में बाल रोग विशेषज्ञ का पद रिक्त होने से बीमार बच्चों को अन्यत्र ले जाना पड़ रहा है।

इससे गरीब मरीजों के परिजनों को काफी दिक्कत होती है। केंद्र में 14 वर्ष पहले एक्सरे मशीन लाई गई थी, लेकिन तकनीशियन के अभाव में यह बेकार हो गई है। प्रदर्शन करने वालों में ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र बोरा, सेवादल के जिलाध्यक्ष विक्रम देउपा, ललित चुफाल, गोविंद चुफाल, राजेंद्र बसेड़ा, कैलाश खोलिया, बलवंत कठायत, सुंदर देउपा आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें