फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुनस्यारी में अधिकारियों की तैनाती करो

Tue, 03 Apr 2018 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी
विज्ञापन
मुनस्यारी में अधिकारियों की तैनाती को लेकर एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन देते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुनस्यारी में स्थायी एसडीएम और तहसीलदार का पद खाली है। इससे क्षेत्रवासियों की समस्याओं का निराकरण नहीं हो पा रहा है। क्षेत्रवासियों ने सरकार से अधिकारियों की जल्द तैनाती की मांग की है।

विज्ञापन


मंगलवार को कांग्रेसियों ने विधायक प्रतिनिधि ईश्वर कोरंगा के नेतृत्व में एसडीएम कार्यालय के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। कहा कि तहसील में एसडीएम और तहसीलदार की स्थायी नियुक्ति न होने से क्षेत्रवासियों को काफी परेशानी हो रही है। दूसरी तहसील के अधिकारियों से काम चलाया जा रहा है। अतिरिक्त प्रभार की व्यवस्था अनियमित है। अधिकारी क्षेत्र में पूरा समय नहीं दे पा रहे हैं।

क्षेत्रवासियों को राजस्व, भू-अभिलेख, प्रमाण पत्र समेत कई कार्यों के लिए बार-बार तहसील और एसडीएम कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। उन्हाेंने सप्ताह भर में अधिकारियों की तैनाती नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। ज्ञापन देने वालों में मनोहर टोलिया, विक्रम दानू, दुर्गा प्रसाद, दीवान कोरंगा, लक्ष्मण पांगती, कमलेश आर्या, राजेंद्र प्रसाद, नंदन टोलिया आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें