फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू के लिए पिथौरागढ़ और धारचूला अस्पताल में पांच-पांच बेड का आइसोलेशन वॉर्ड तैयार

विज्ञापन
पिथौरागढ़ जिला अस्पताल में डेंगू के लिए बनाए गए आइसोलेशन वॉर्ड का सीडीओ ने निरीक्षण किया। संवाद ? - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। मानसून काल में डेंगू की रोकथाम के लिए पिथौरागढ़ जिला अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धारचूला में पांच-पांच बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार कर दिया है।
विज्ञापन

सीडीओ डॉ. सौरभ गहरवार ने चिकित्सा विभाग के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने डेंगू की रोकथाम के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि डेंगू वार्ड में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की टीम को नगर के सभी मोहल्लों में जाकर इसके संक्रमण एवं उसकी रोकथाम के लिए आवश्यक सावधानियां व उपाय के बारे में जागरूक करने को कहा। सार्वजनिक स्थलों व चिकित्सालयों में डेंगू से संबंधित वॉल पेंटिंग व अन्य माध्यमों से प्रचार प्रसार करने को कहा।
विज्ञापन

इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. उषा गुंज्याल, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एनएस गुंज्याल, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. हेमंत मर्तोलिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें