फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क कटिंग से हुई क्षति का नहीं मिला मुआवजा, अब होगा आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़। धारीखेत से गैला तोमिक सड़क कटिंग से हुई क्षति का मुआवजा नहीं दिए जाने से लोगों में आक्रोश व्याप्त है। इस उपेक्षा के खिलाफ 28 जून को बंगापानी तहसील में धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष विक्रम दानू ने तहसील प्रशासन को सौंपे ज्ञापन में कहा कि धारीखेत से गैला तोमिक सड़क निर्माण के दौरान मलबे से 30 नाली भूमि बर्बाद हो गई थी। मलबे से आलू और राजमा भी दब गया था। इससे किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ा। इतना ही नहीं सड़क के मलबे से गांव को जाने वाली पानी की योजना भी ध्वस्त हो गई थी। पानी रास्ते में ही बर्बाद हो रहा है। टूटे नलों को अभी तक जोड़ा नहीं गया है। इससे ग्रामीण गधेरों से पानी की आपूर्ति करने के लिए विवश हैं। विक्रम दानू का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। अभी तक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की ओर से कोरे आश्वासन ही दिए जा रहे हैं। इसके खिलाफ अब आंदोलन करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि 28 जून को बंगापानी तहसील में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। ज्ञापन सौंपने वालों में मनोज, ईश्वर, गौरव, उमेद सिंह, मोहन सिंह, डिगर सिंह, ललित सिंह आदि लोग शामिल थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें