फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदहाल पेयजल आपूर्ति पर भड़के नगरवासी, प्रदर्शन

Thu, 12 Apr 2018 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में दूषित पानी की सप्लाई को लेकर प्रदर्शन करते यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पेयजल मंत्री के गृहनगर में पानी की व्यवस्था पटरी से उतर चुकी है। इससे गुस्साए नगरवासियों ने जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सीयूमो ने आमरण अनशन की चेतावनी दी है, तो यूथ कांग्रेस ने पेयजल मंत्री से इस्तीफा मांगा है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर के नेतृत्व में कार्यकर्ता कलक्ट्रेट के समक्ष एकत्र हुए और जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अभी सैन्य अस्पताल का सीवर मिलने की जांच भी पूरी नहीं हुई थी कि अब आईटीबीपी का सीवर ठुलीगाड़ में मिलने की घटना सामने आई है। एक ओर नगरवासी पानी की कमी से जूझ रहे हैं, वहीं शासन-प्रशासन को इससे कोई सरोकार नहीं है। प्रदर्शनकारियों ने पेयजल विभाग के कामकाज पर सवाल उठाया और नैतिकता के आधार पर पेयजल मंत्री से इस्तीफा मांगा। इस दौरान करन सिंह, शुभम बिष्ट, प्रकाश देवली, आनंद धामी, पारस सिंह, अमित जोशी, दीपक जोशी, गौरव चंद आदि थे।

इधर, बृहस्पतिवार को सीमांत यूथ मोर्चा ने भी कलक्ट्रेट के समक्ष प्रदर्शन किया। कहा कि ठुलीगाड़ पेयजल योजना में प्रदूषण का दूसरा मामला पकड़ में आया है। उन्होंने इसे जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करार दिया। साथ ही दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने ठुलीगाड़ योजना की पेयजल गुणवत्ता पर सवाल भी उठाए। कहा कि शुरुआत से ही पेयजल की गुणवत्ता संदेह के घेरे में रही है। उन्होंने इस पेयजल योजना को बंद करने के साथ ही दूसरी योजना से आपूर्ति की मांग उठाई। कार्यकर्ताओं ने इस मामले में जल्द कार्रवाई न होने पर आमरण अनशन पर बैठने की चेतावनी भी दी। इस दौरान कैलाश सिंह कठायत, नवीन शर्मा, नरेंद्र ग्वाल, प्रमोद कुमार, राकेश वर्मा, राहुल खत्री, विजय शर्मा आदि थे।
विज्ञापन


छात्रावास में छह दिनों से नहीं आया पानी
आंबेडकर छात्रावास में पिछले छह दिनों से पानी नहीं आया। इससे भड़के छात्रों ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट के समक्ष प्रदर्शन किया। कहा कि पिछले छह दिनों से छात्रावास में पानी नहीं आ रहा। छात्रों को इधर-उधर भटककर पानी का इंतजाम करना पड़ रहा है। परीक्षाएं सिर पर हैं और पानी के इंतजाम में घंटों बर्बाद हो रहे हैं। इससे पढ़ाई में व्यवधान हो रहा है। उन्होंने पेयजल आपूर्ति बहाल न होने पर आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी है। इस दौरान किशोर कुमार, कैलाश कुमार, प्रदीप कुमार, राहुल प्रसाद, दीपक कुमार, विनय कुमार, दिगंबर कुमार, कमलेश कुमार, सुरेश कुमार, भरत, मनीष आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें