फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: बदहाल सड़क को लेकर नरगोली, पौसा पोस्तोला के ग्रामीणों का प्रदर्शन

Sun, 17 Dec 2023 10:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
गुणवत्तायुक्त कार्य की मांग को लेकर सड़क पर एकत्र ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। नरगोली और पौसा पोस्तोला के ग्रामीणों ने खस्ताहाल सड़क की मरम्मत की मांग के लिए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

बेड़ीनाग से नरगोली पौसा पोस्ताला के लिए 10 वर्ष पूर्व आठ किमी सड़क बनाई गई थी। वर्तमान में यह सड़क बदहाल है। सड़क सुधारने और नया सर्वे करने की मांग करते हुए रविवार को ग्रामीण पौसा जेड मोड़ पर पहुंचे और नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। पूर्व प्रधान नरगोली अनिल रौतेला ने बताया कि सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। इससे स्कूली बच्चे, ग्रामीण और वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मोड़ पर ऊपर से लगातार पत्थर गिर रहे हैं।
दुर्घटना की आशंका से सहमे बच्चे जंगल के रास्ते विद्यालय आते-जाते हैं। उनका कहना है कि कई बार सड़क सुधारने, डामरीकरण के लिए जनप्रतिनिधि, प्रशासन और सड़क से संबंधित अधिकारियों के समक्ष गुहार लगा चुके हैं लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हो रही है।
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र सड़क की मरम्मत नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में पौसा पोस्ताला के प्रधान भगवान सिंह, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य हयात सिंह डसीला, दीपक रौतेला, संजय रावत, देवेंद्र कालाकोटी, भगवान कोहली, महेश खाती, बलवंत खाती आदि ग्रामीण शामिल रहे। संवाद
ग्रामीण संघर्ष समिति ने की गुणवत्तायुक्त सुरक्षात्मक कार्य करने की मांग

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़-घाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन के कारण खतरे की जद में आए स्थानों पर सुरक्षात्मक कार्य शुरू हो गए हैं। ग्रामीण संघर्ष समिति ने निर्माणदायी कंपनी के अधिकारियों से गुणवत्तायुक्त कार्य को लेकर चर्चा की और जरूरी सुझाव दिए।
बता दें कि बारहमासी सड़क की कटिंग के बाद धमोड़ा, सिरमुंडा, ग्यारदेवी आदि स्थानों पर भूस्खलन के कारण घरों को खतरा पैदा हो गया था। पूर्व में जो सुरक्षा दीवार लगाई गई थी वह भी धंस गई है। गांवों की सुरक्षा को लेकर ग्रामीण संघर्ष समिति ने आंदोलन भी चलाया। अब एनएच की ओर से सुरक्षात्मक कार्य करने का काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

रविवार को ग्रामीण संघर्ष समिति के अध्यक्ष राजेंद्र भट्ट के नेतृत्व में ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर निर्माणदायी कंपनी के अधिकारियों से बातचीत की और निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने को कहा। अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि निर्माण कार्य में किसी तरह की कमी रही तो पूरे क्षेत्र के लोग फिर से आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें