फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: ग्रामीण बैंक की शाखा अन्यत्र ले जाने की भनक से रोष

Mon, 01 Jan 2024 10:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
थल में उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के बाहर धरना देते लोग। संवाद
विज्ञापन
थल (पिथौरागढ़)। तहसील के जोग्यूड़ा थल के पुराना बाजार में स्थित उत्तराखंड ग्रामीण बैंक की शाखा पिछले 15 साल से संचालित हो रही है। बैंक से व्यापारी और ग्रामीणों को काफी सुविधा होती है। अब बैंक को अन्यत्र शिफ्ट किये जाने की भनक लगते ही क्षेत्र के लोगों में रोष पनप गया है।
विज्ञापन

आक्रोशित लोगों ने बैंक के बाहर दो घंटे धरना देकर विरोध जताया। बैंक को अन्यत्र शिफ्ट करने से आक्रोशित खाताधारक अब खाता बंद करने की चेतावनी भी दे रहे हैं। क्षेत्र के लोग नारेबाजी करते हुए जुलूस की शक्ल में थल तहसील परिसर में पहुंचे। उन्होंने बाद में तहसील प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। उनका कहना है कि बैंक होने से उनको काफी सुविधा मिल रही है।
लोगों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि बैंक को अन्यत्र ले जाया गया तो वह उच्च अधिकारियों के खिलाफ उग्र आंदोलन के साथ क्रमिक अनशन करने को बाध्य हो जाएंगे। इस दौरान व्यापार मंडल के संरक्षक दान सिंह बिष्ट, राम सिंह जंगपांगी, गोविंद लाल वर्मा, दिनेश चंद्र पाठक, जिपं सदस्य नंदन बाफिला, सलीम अहमद, प्रवीण जंगपांगी, भूपेंद्र पांगती आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें