फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संघर्ष समिति का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन

Sat, 18 Nov 2017 10:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में विद्युत कटौती के खिलाफ प्रदर्शन करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला मुख्यालय में लगातार हो रही बिजली कटौती के विरोध में पिथौरागढ़ संघर्ष समिति ने रविवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। समिति ने मकानों के इर्द-गिर्द से गुजर रही हाईटेंशन लाइनों पर कवर वायर नहीं लगाने पर रोष जताया।
विज्ञापन


संगठन के अध्यक्ष दीपक तिवारी दीनू के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे लोगों ने बिजली कटौती के खिलाफ नारेबाजी की। डीएम को सौंपे ज्ञापन में कहा कि जिला मुख्यालय में पिछले कई महीनों से बिजली कटौती की जा रही है। इस कारण व्यावसायिक गतिविधियों पर असर पड़ रहा है और विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित हो रही है। कहा कि आंवलाघाट से बिजली की लाइन को जोड़ने के लिए रविवार से दो दिन के लिए शहर के कई हिस्सों की बिजली सुबह 10 से शाम 4.30 बजे तक काटने की जानकारी बिजली विभाग ने दी है। लाइन आंवलाघाट की जोड़नी है और शहर की बिजली काटने का कोई औचित्य नहीं बनता। आंवलाघाट क्षेत्र की ही बिजली काटी जानी चाहिए थी।

इन लोगों ने डीएम सी रविशंकर के सामने मकानों के आसपास से गुजर रही हाईटेंशन लाइनों से खतरे का मामला भी उठाया। कहा कि विभाग ने खतरे से बचाने के लिए तारों को इंसुलेटेड भी नहीं किया है। उन्होंने जिलाधिकारी से बिजली कटौती पर रोक लगाने की मांग की। प्रदर्शन में संगठन के प्रवक्ता नीरज मेहता, सचिव मनोज सामंत, नगर अध्यक्ष मुकेश भट्ट, नगर महासचिव मुकेश जोशी, करण खाती, आशीष सुरकाली, निखिल सार्की, पवन शर्मा आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें