फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौलजीबी में मोबाइल टावर लगाने की मांग को लेकर प्रदर्शन

विज्ञापन
जौलजीबी में मोबाइल टांवर लगाने की मांग को लेकर व्यापारियों ने प्रदर्शन किया। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
धारचूला(पिथौरागढ़)। जौलजीबी में मोबाइल टावर लगाने की मांग को लेकर व्यापारियों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने मोबाइल टावर नहीं लगने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

शुक्रवार को व्यापारी व्यापार संघ अध्यक्ष धीरेंद्र धर्मशक्तू के नेतृत्व में व्यापारी जौलजीबी बाजार में एकत्र हुए। उन्होंने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए कहा कि संचार सेवा की बदहाली के कारण लोगों को आए दिन परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोग किसी तरह नेपाल की संचार कंपनियों के भरोसे हैं। उन्होंने कहा स्थानीय लोग जौलजीबी में मोबाइल टावर लगाने की मांग को लेकर कई बार आंदोलन की कर चुके हैं। इसके बाद भी यहां पर मोबाइल टावर लगाने को लेकर कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। उन्होंने शीघ्र मोबाइल टावर नहीं लगाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर संजय दताल, आरिफ अहमद, शैलेश पाल, पुष्कर पाल, विनोद चंद ,इनायत हुसैन, धर्मेंद्र चंद ,उमेश चंद, भूपाल पाल, ताहिर हुसैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें