फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में उक्रांद कार्यकर्ताओं ने किसानों के समर्थन किया प्रदर्शन

विज्ञापन
पिथौरागढ़ कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते उक्रांद कार्यकर्ता। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। कृषि कानून के विरोध धरने पर बैठे किसानों के समर्थन में उक्रांद कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने डीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर किसानों की मांग को पूरा करने की मांग की।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर पुनेड़ा के नेतृत्व में उक्रांद कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि पिछले माह से किसान कृषि कानून के विरोध में कड़कड़ाती ठंड में परिवार के साथ धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं।
नए कृषि कानून से किसानों के भविष्य में संकट के बादल मंडरा गए हैं। उन्होंने डीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग की। इस मौके पर दिलीप धामी, हेम पुनेठा, प्रेम सिंह बोरा, चंद्रप्रकाश कोहली, बीडी कोहली, राम सिंह ऐरी, संजय कोहली, अभिषेक टम्टा, ललित टम्टा, विनोद प्रसाद, डॉ. आरएस नेगी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें