फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेड़ीनाग में बीएसएनएल के खिलाफ प्रदर्शन

Thu, 27 Apr 2017 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बेड़ीनाग
विज्ञापन
बेड़ीनाग में बीएसएनएल के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते उपभोक्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बीएसएनएल की इंटरनेट सेवा ठप होने और डाकघर में काम नहीं होने से आक्रोशित लोगों ने बृहस्पतिवार को उपडाकघर के सामने प्रदर्शन किया और लगातार आ रही इंटरनेट सेवाओं में खराबी दूर करने की मांग की। बृहस्पतिवार को बड़ी संख्या में लोग पोस्टआफिस में काम के लिए पहुंचे थे, लेकिन इंटरनेट सेवा ठप होने से सभी को निराश लौटना पड़ा। इस तरह की गड़बड़ी लंबे समय से जारी है।
विज्ञापन


डाकघरों को भी अब कोर बैंकिंग से जोड़ा गया है। जब तक इंटरनेट सेवा सुचारु नहीं होगी तब तक डाकघर में जमा और निकासी नहीं हो पाएगी। ग्रामीण अंचलों के ज्यादातर लोगों के खाते डाकघर में ही हैं। लोगों को विभिन्न योजनाओं की पेंशन भी डाकघर से ही मिलती है। व्यापार संघ अध्यक्ष ललित मेहरा ने कहा कि आम जनता को रोज परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। न तो डाक विभाग और न बीएसएनएल इस समस्या का समाधान निकाल पा रहे हैं।

प्रदर्शन में दीपक राज, धरम सिंह, रवि पंत, विनोद पाठक, बलवंत राठौर, राजकुमार साह, ओपी चंद, विपिन पाठक आदि लोग थे। वहीं, डाक विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इंटरनेट सेवा सुचारु करने के लिए वह अपने स्तर से भी बीएसएनएल के अधिकारियों को बता चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें