फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर उतरे मजदूर, बोले-नया श्रम कानून हितकारी नहीं

विज्ञापन
नए श्रम कानून के विरोध में प्रदर्शन करते युवा। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़। नए श्रम कानून के विरोध में टकाना में युवाओं ने प्रदर्शन किया। इस अवसर पर प्रदर्शनकारियों ने कहा कि नया श्रम कानून मजदूरों के हितों के खिलाफ है। शुक्रवार को टकाना में हुए प्रदर्शन में वक्ताओं ने कहा कि इस समय कोरोना महामारी के कारण उद्योग धंधे बंद हो गए हैं। लाखों की संख्या में मजदूर बेरोजगार हो गए हैं, जो नया श्रम कानून लागू किया गया है वह मजदूरों के हितों के विपरीत है। इससे मजदूरों का शोषण बढ़ेगा। प्रदर्शन में सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का भी पालन किया गया। प्रदर्शन करने वालों में कमल सूंठा, सुबोध बिष्ट, भगवान रावत, सुन्दर रौतेला, चेतन रावत, राजू जोशी,मानसिंह, मनीष कुमार, चंद्रप्रकाश, योगेश जोशी, मनोज ठाकुर, कैलाश राम आदि शामिल थे। फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें