कोरोना योद्ध - 22 अप्रैल से बिना अवकाश लिए कर रहे हैं कार्य - परिवार वाले डॉक्टर, फार्मासिस्टों 22 अप्रैल से बच्चों को नहीं लगाया गले
संवाद न्यूज एजेंसी पिथौरागढ़ । एंचोली जांच केंद्र में 12डॉक्टरों 10फार्मासिस्टों की टीम दिन रात बाहरी राज्यों और उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से आने वाले लोगों की जांच कर रहे हैं। इनमें से घर परिवार वाले डॉक्टर और फार्मासिस्ट 22अप्रैल से बच्चों को गले भी नहीं लगा पाए हैं। इनका कहना है कि बच्चे पास आने की जिद करते हैं लेकिन कोरोना के खतरे के कारण वो उनसे दूर से ही बात करते हैं। कभी-कभी ये टीम एंचोली जांच केंद्र में रात 2 बजे तक भी काम करते हैं। लोगों ने इनके हौसलों को सलाम किया है। कोविड-19 के कहर के बाद सीमांत जनपद में बाहरी राज्यों और आंतरिक हिस्सों से बढ़ी संख्या मे लोग घरों का आ रहे हैं। पहले इन लोगों की जांच के लिए घाट में जांच केंद्र बनाया गया था। लेकिन अब इसे शुभकामना वैंकट हॉल एंचोली में बना दिया है। 26 मार्च से कुछ डॉक्टरों की टीम और फार्मासिस्टों की टीम घाट में लोगों की जांच कर रही थी। एंचोली जांच केंद्र में डॉ. ध्रुव जोशी, डॉ. मोहम्मद इमरान, डॉ. आशुतोष तिवारी, डॉ. कैलाश चंद्र, डॉ. हिमांशु पुनेठा, डॉ. प्रशांत धानिक, डॉ. मुकेश कुटियाल, डॉ. ललित भट्ट, डॉ. कुंदन कुमार, डॉ. देवेश गंगवार, डॉ. कविंद्र सिंह, डॉ. हर्षवर्धन चिलकोटी और फर्मासिस्ट नवीन जंगपांगी, शिरिष पांडे, दीपक बिष्ट, सुनील भट्ट, विनोद मखौलिया, सतीश पांडे, विनय वर्मा, मनोज कुमार, अनवर हुसैन बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों की जांच कर रहे हैं।
---::: बच्चों से मिलने और गले लगाने का मन करता है पिथौरागढ़। जांच केंद्र में तैनात डॉक्टरों और फार्मासिस्टों का कहना है कि जब से जांच केंद्र में ड्यूटी लगी है। तब से उन्होंने बच्चों को गोद नहीं लगाया है। उनका कहना है कि बच्चों से मिलने का बहुत मन करता है लेकिन कोरोना के संक्रमण के कारण वो बच्चों से नहीं मिल रहे हैं। ----------- परिवार के सदस्य मुश्किल घड़ी मे बढ़ा रहे हैं हौसला पिथौरागढ़। इन डॉक्टरों और फार्मासिस्टों का7 कहना है कि संकट की इस मुश्किल घड़ी में उनका हौसला बढ़ा रहे है। उनका कहना है कि वो घर पहुंचने के बाद एक अलग कमरे में कैद हो जा रहे हैं। उनका कहना है इस काम के लिए सीमएओ डॉ. ऊषा गुंज्याल और एसीएमओ डॉ. राजेश ठकरियाल भी खुद भी लोगों की जांच कर रहे हैं और पूरी टीम का हौसला बढ़ा रहे हैं। -------------- फोटो विवरण-15पीटीएच 10पी-एंचोली जांच केंद्र में बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों की जांच करती डॉक्टर और फार्मासिस्टों की टीम।