पिथौरागढ़ हुड़ेती गांव में विकास प्राधिकरण हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते लोग।
- फोटो : पिथौरागढ़
पिथौरागढ़ संघर्ष समिति के नेतृत्व में हुड़ेती गांव के लोगों ने जिला विकास प्राधिकरण लागू करने का फैसला वापस लेने की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन न किया। गांव में हुई बैठक में लोगों ने कहा कि प्राधिकरण के टैक्सों की मार गरीब जनता नहीं झेल सकती है।
समिति के अध्यक्ष दीपक तिवारी दीनू के नेतृत्व में एकत्र लोगों ने हुड़ेती गांव में प्रदर्शन किया। इन लोगों का कहना था कि सरकार बगैर सुविधा बढ़ाए लोगों पर टैक्स का भार डाल रही है, जो सरासर गलत है। प्रदर्शन के बाद गांव में हुई बैठक में तिवारी ने कहा कि विकास शुल्क, लेबर सैस, प्लानिंग शुल्क आदि जनता पर लाद दिए गए हैं। लोग अपने मकान तक नहीं बना पा रहे हैं। गांव के बुजुर्ग राजेंद्र उप्रेती ने कहा कि इस तरह के टैक्स गांवों में लागू करना जनता के साथ अन्याय है। सरकार को इस पर पुनर्विचार करना चाहिए।
प्रधान राजेश उप्रेती ने कहा कि जनता जिला विकास प्राधिकरण के विरोध में है। दांव-गांव में इसका विरोध हो रहा है। सरकार को जनता की आवाज अनसुनी नहीं करनी चाहिए। बैठक में पंकज उप्रेती, अनिल उप्रेती, कीर्ति बल्लभ उप्रेती, प्रदीप उप्रेती, अजय उप्रेती, वेद प्रकाश उप्रेती, चिंतामणि उप्रेती, प्रेम प्रकाश, चंद्र प्रकाश, दीपक उप्रेती, नरेंद्र उप्रेती, प्रकाश उप्रेती, रेखा उप्रेती, मुन्नी उप्रेती, बसंती उप्रेती, पुष्पा देवी आदि मौजूद थे।