फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन

Fri, 10 Nov 2017 10:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
सड़क से मलबा हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते रसैपाटा क्षेत्र के लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रसैपाटा से अटल आदर्श गांव मोडी के लिए बनी सड़क छह माह से बंद पड़ी है। लोक निर्माण विभाग की ओर से बनाई गई इस सड़क पर पिछली बरसात के दौरान जगह-जगह मलबा पट गया था, जिसे अब तक हटाया नहीं गया। सड़क पर वाहनों की आवाजाही न होने से लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को गुस्साए लोगों ने जिला पंचायत सदस्य जगदीश कुमार के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। साथ ही डीएम को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र सड़क खोलने की मांग की।
विज्ञापन


जिपं सदस्य ने बताया कि रसैपाटा से मोडी के लिए बनी संपर्क सड़क पिछली बरसात में आई आपदा के कारण जगह-जगह मलबा आने से बंद पड़ी हुई है। स्थानीय लोग कई बार विभाग से सड़क खोलने के लिए मौखिक और लिखित रूप से मांग कर चुके हैं, लेकिन विभाग की ओर से सड़क से मलबा हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई। बताया कि सड़क बंद होने से क्षेत्र के लोगों में रोष है। उन्हें पैदल ही लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है। सड़क होते हुए भी क्षेत्र के बीमार लोगों को अस्पताल पहुंचाने में भी स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ज्ञापन में डीएम से विभाग को निर्देशित कर शीघ्र सड़क खोलने की मांग की गई है। कहा कि यदि शीघ्र सड़क को खोलने का काम नहीं किया गया तो क्षेत्र के लोग उग्र आंदोलन करेंगे और सातशिलिंग-थल सड़क पर जाम लगा देंगे। प्रदर्शन करने वालों में प्रकाश सिंह ज्याला, पूरन सिंह, श्याम सिंह, माधव सिंह, किशन सिंह, दीपक लाल, मनोहर सिंह, गंगा देवी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें