फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में नवजात ने तो प्रसूता ने हायर सेंटर हल्द्वानी में तोड़ा दम

विज्ञापन
मृतका कल्पना चंद - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ में डिलीवरी के दौरान मृत बच्ची को जन्म देने वाली प्रसूता ने हल्द्वानी हायर सेंटर में दम तोड़ दिया है। महिला के पति ने जिला महिला अस्पताल प्रबंधन पर उपचार के दौरान लापरवाही बरतने का आरोप लगाया हैं। नवजात और प्रसूता की मौत के बाद लोगों में आक्रोश है। दो दिन पूर्व वड्डा क्षेत्र के ग्राम पंचायत जलतूड़ी निवासी लक्ष्मण चंद पत्नी कल्पना चंद (22) को प्रसव पीड़ा हुई तो परिजन उसे जिला महिला अस्पताल लेकर आए। लक्ष्मण ने बताया कि अस्पताल पहुंचने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने पहले कल्पना की तबीयत सही बताकर नार्मल डिलीवरी कराने की बात कही। कुछ देर बाद ऑपरेशन कराने की बात कही और हालत गंभीर बताते हुए बच्ची और मां में से एक ही के बच पाने की संभावना जताई। ऑपरेशन शुरू होने के बाद वो किसी काम से बाजार चले गए थे। बाजार से लौटने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने उनसे कागज पर साइन कर बच्ची का शव प्राप्त करने को कहा। अस्पताल में डिलीवरी के बाद भर्ती उनकी पत्नी की तबीयत बिगड़ने लगी। जिसके बाद चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर हल्द्वानी बेस अस्पताल रेफर कर दिया। महिला के पति ने कहा कि सुशीला तिवारी अस्पताल में पहचान होने के कारण वो उसे वहां लेकर गए। यहां चिकित्सकों ने बताया कि दोबारा ऑपरेशन करना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि दोबारा ऑपरेशन शुरू होने से पहले ही उनकी पत्नी की मौत हो गई। इस संबंध में जिला महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. जेएस नबियाल का कहना है कि जब महिला डिलीवरी के लिए अस्पताल पहुंची थी। उसकी काफी ब्लीडिंग हो गई थी। बच्ची की धड़कन नहीं आ रही थी। इसलिए आपरेशन कराना जरूरी थी। आपरेशन के दौरान बच्ची मृत पैदा हुई। उन्होंने बताया कि महिला की डिलीवरी के बाद यूरिन नहीं की। महिला का ब्लेड प्रेशर भी लो था। महिला के गुर्दे में भी दिक्कत थी। इसलिए महिला को हायर सेंटर रेफर किया गया। --:: - सोमवार को डीएम से मिलेंगे ग्रामीण ::- पिथौरागढ़। महिला और नवजात बच्ची की मौत से ग्रामीणों में आक्रोश है। नाराज ग्रामीण पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत के नेतृत्व में डीएम से मुलाकात कर मामले की जांच की मांग की है। इस दौरान मुकेश पंत ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल होती जा रही हैं। बावजूद इसके व्यवस्थाओं में सुधार को लेकर कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। कहा जिसका खामियाजा सीमांत के लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें