फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: अवैध खनन रोकने की मांग, ज्ञापन सौंपा

Thu, 20 Jul 2023 11:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ कलक्ट्रेट पहुंचे भारी वाहन एसोसिएशन के पदा​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जय मां गुरना देवी भारी वाहन एसोसिएशन ने डीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर नदियों से रहे अवैध खनन को रोकने की मांग की है। उन्होंने कहा कि लगातार हो रहे अवैध खनन के कारण घाट तटीय क्षेत्रों में भू-कटाव का खतरा बढ़ गया है। कृषि योग्य भूमि का कटाव तेजी से हो रहा है। उन्होंने नदियों से मशीन हटाने और अस्थायी सड़कों को बंद करने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में अध्यक्ष अजय वल्दिया, संरक्षक गोपू महर, व्यापार संघ अध्यक्ष तपन रावत , विजय महर, आनंद पांडे, प्रदीप सौन मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

................
सीसी मार्ग की उच्च स्तरीय जांच कराओ

बेड़ीनाग(पिथौरागढ़)। नगर पंचायत के बना वार्ड में बने सीसी मार्ग की उच्चस्तरीय जांच कराने और उसे दोबारा बनाने की मांग को लेकर लोगों ने उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

दरपान राम चनियाल के नेतृत्व में मिले लोगों ने ज्ञापन में कहा है कि करीब छह माह पूर्व लोनिवि ने बना बैंड से जमुनानगर की ओर सीसी मार्ग का निर्माण किया था। कहा है कि इसमें घटिया सामग्री प्रयोग करने की शिकायत कई बार मौखिक रूप से तत्कालीन अवर अभियंता और संबंधित ठेकेदार से भी की गई थी। वर्तमान में वर्षा काल शुरू होते ही सीसी मार्ग पूरी तरह से उखड़ गया है। ज्ञापन में मार्ग की जांच और सीसी मार्ग का पुनर्निर्माण करवाने की मांग की है।ज्ञापन सौंपने वालों में रवींद्र बोरा, संदीप राज, पवन कुमार, दीवान राम आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

..................
कृषि ऋण माफ किए जाने की मांग

पिथौरागढ़। तहसील डीडीहाट के लधड़ा गांव के किसान महेश राम आर्या ने कृषि ऋण माफ किए जाने की मांग की है। कहा कि वन्य जीव फसल को लगातार नुकसान पहुंचा रहे हैं। खेतों में फसल, फल को बंदर, लंगूर बर्बाद कर रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि ऋण वसूलने के लिए किसानों का उत्पीड़न नहीं किया जाए। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें