डीडीहाट (पिथौरागढ़)। आईटीबीपी 7वीं वाहिनी मिर्थी ने शहादत दिवस मनाया। वाहिनी के अधिकारियों ने शहीद के गांव जाकर परिजनों का हालचाल जाना।
1992 में आईबी के डिप्टी डायरेक्टर के आवास पर ड्यूटी के दौरान हुए आतंकी हमले में आईटीबीपी में तैनात हरीश सिंह शहीद हो गए थे। हर साल आईटीबीपी मिर्थी की ओर से शहीद के गांव नैनी में उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी जाती है। आईटीबीपी के सहायक सेनानी मोहन सिंह के नेतृत्व में आईटीबीपी के जवानों ने शहीद हरीश के गांव जाकर शहीद हरीश को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान परिजनों को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर नैनी गांव के जनप्रतिनिधि और ग्रामीण रहे।
20 पीटीएच 07पी - डीडीहाट में शहीद हरीश के परिजनों को सम्मानित करते आईटीबीपी के अधिकारी। संवाद
खोलिया गांव में तेंदुए ने बैल मार डाला
अस्कोट (पिथौरागढ़)। खोलिया गांव के च्यूरी तोक में तेंदुए ने एक लावारिस बैल को मौत के घाट उतार दिया। क्षेत्र के कई गांवों में तेंदुए की दहशत से ग्रामीण भयभीत हैं। पिछले दिनों सांवलीसेरा और डूंगरा गांव में तेंदुए ने बकरियों को मार डाला था। साथ ही घर के आंगन में खेल रही बच्ची को पंजा मारकर घायल कर दिया था। गांव के तेज बहादुर पाल ने बताया कि तेंदुआ लगातार दिखाई दे रहा है। उन्होंने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त कराने की मांग की है। संवाद
.............
सप्ताह में एक बार सभी कर्मचारियों को शस्त्राभ्यास कराएं
चंपावत। पुलिस क्षेत्राधिकारी विपिन चंद्र पंंत ने सीमांत तामली थाने का अर्ध वार्षिक निरीक्षण किया। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की समस्याएं सुनने के साथ ही मौके पर उनका समाधान किया। उन्होंने सप्ताह में एक बार सभी कर्मचारियों को शस्त्राभ्यास कराने के निर्देश दिए। सीओ ने कार्यालय अभिलेखों, मालखाना, शस्त्रागार, आपदा उपकरणों, दंगा नियत्रण शस्त्रों, टियर गैस, सीसीटीएनएस, लावारिस माल, वाहनों, मैस, बैरक, परिसर आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने थानाध्यक्ष सुमन पंत को आपदा उपकरणों को ठीक और तैयारी की दशा में रखने, नियमित रूप से शस्त्रों, थाना परिसर की साफ सफाई कराए जाने, लावारिस माल और वाहनों का निस्तारण् किए ज जाने संबंधी निर्देश दिए गए। संवाद