फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: दिल्ली- पिथौरागढ़ विमान सेवा शुरू करने की मांग

Mon, 10 Jun 2024 11:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी सीएम पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात करते हुए। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
पिथौरागढ़। भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सीमांत जिला पिथौरागढ़ की समस्याओं की समाधान करने की मांग की। उन्होंने सीएम से पिथौरागढ़ नैनीसैनी हवाई अड्डे से दिल्ली-पिथौरागढ़ 42 सीटर विमान सेवा शुरू करने और हिंडन से पिथौरागढ़ की विमान सेवा शुरू करने की मांग की। जोशी ने कहा कि वर्तमान में आदि कैलाश और ओम पर्वत दर्शन के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक आ रहे हैं। अगर दिल्ली और हिंडन से हवाई सेवा शुरू होती है तो पर्यटकों को राहत मिलेगी। उन्होंने सीएम को लोकसभा चुनाव में राज्य में सभी पांच सीट जीतने पर सीएम को बधाई दी साथ ही अल्मोड़ा- पिथौरागढ़ संसदीय सीट से विजेता प्रत्याशी अजय टम्टा को केंद्रीय राज्य मंत्री बनाने पर खुशी भी प्रकट की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें