फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: गैस सिलिंडर नेपाल ले जाने पर लगी रोक हटाने की मांग

Wed, 23 Aug 2023 10:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। रसोई गैस सिलिंडर झूलापुल से नेपाल ले जाने पर एसएसबी की ओर से रोक लगाने से नेपाल में रह रहे भारतीयों ने नाराजगी जताई है। लोगों ने एसडीएम से मुलाकात कर शीघ्र सिलिंडर ले जाने पर लगाई रोक हटाने की मांग की है।
विज्ञापन

बुधवार को सामाजिक कार्यकर्ता प्रेमा कुटियाल के नेतृत्व में दार्चुला में रह रही महिलाओं ने उपजिलाधिकारी दिवेश शाशनी से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि वर्तमान में व्यास घाटी के लगभग 185 परिवार नेपाल दार्चुला में कई वर्षों से रह रहे हैं। इन सब परिवारों का राशन, गैस कार्ड सहित अन्य जरूरी कागजात भारतीय हैं। दैनिक जीवन की सारी सामग्री भारत से नेपाल ले जाते हैं। पिछले कुछ दिनों से एसएसबी ने गैस सिलिंडर ले जाने पर रोक लगाई है। उन्होंने बताया कि दार्चुला में रह रहे लोगों के सभी प्रपत्र भारतीय होने के कारण नेपाल सरकार की ओर से कोई सुविधा नहीं मिलती है। उपजिलाधिकारी ने शीघ्र एसएसबी के अधिकारी से संपर्क कर समस्या समाधान का आश्वासन दिया। इस अवसर पर रेखा गर्ब्याल, राधा देवी, दीपा देवी, रेखा बुदियाल, जानकी, अलका, योजना, बिरमती देवी, तीरथ बुदियाल, हरीश बुदियाल सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें