फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ डिपो को 100 नई बसें उपलब्ध कराने की मांग

Sun, 25 Aug 2024 10:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। भारतीय जनसहभागिता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एड.केसी पंत ने बसों की कमी से जूझ रहे रोडवेज के पिथौरागढ़ डिपो को 100 नई बसें उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा है कि उत्तराखंड में विधायकों के लिए 50 प्रतिशत वेतन भत्तों की वृद्धि की गई है। मामूली मानदेय पर कार्य कर रहे कर्मियों की सरकार को सुध नहीं है। उन्होंने उपनल कार्मिकों को भी अन्य संविदा कार्मिकों की तरह नियमित करने या हरियाणा की तरह पद के अनुरूप नियमित वेतन और नौकरी की सुरक्षा देने की मांग की है। उन्होंने पुरानी पेंशन बहाल करने और 1995 के पेंशनर्स को कम से कम 7500 रुपये पेंशन दिए जाने, कम्यूटेशन की धनराशि की कटौती 11 वर्ष तक करने, प्रतिवर्ष एक प्रतिशत या पांच वर्ष में पांच प्रतिशत पेंशन वृद्धि का आदेश देने की मांग की है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट को जोड़ने वाले आंवलाघाट में मोटर पुल का निर्माण करने, बलुवाकोट, मुनस्यारी, गंगोलीहाट, मुवानी महाविद्यालय में विज्ञान और वाणिज्य विषयों को स्वीकृति देने की मांग उठाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें