पिथौरागढ़। भाटकोट क्षेत्र में देवदार का पेड़ बचाने के लिए 92 वर्षीय बुजुर्ग विभागों के चक्कर काट रहे हैं। बुजुर्ग ने अब जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर पेड़ को न काटने की गुहार लगाई है।
ज्ञापन में बुजुर्ग एमएस नेगी ने बताया कि उन्होंने 60 साल से इस देवदार के पेड़ की देखभाल की है। कुछ लोगों ने इस वृक्ष को आबादी के लिए खतरा बताते हुए इसे काटने के लिए वन विभाग में आवेदन किया और वन विभाग ने इसकी अनुमति भी दे दी। नेगी ने कहा कि यह वृक्ष उनके आवास के पास है। आसपास भी उनका ही मकान और भूमि है। इससे उन्हें कोई खतरा नहीं तो औरों को कैसे खतरा हो सकता है। उन्होंने कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम से अनुमति को निरस्त करने की मांग की है। संवाद