मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। भाजपा कार्यकर्ताओं ने रूपसियाबगड़-खसियाबाड़ा जल विद्युत परियोजना का निर्माण शुरू करने की मांग की है। उन्होंने 261 मेगावाट की परियोजना का काम शुरू करने के लिए उपजिलाधिकारी ललित मोहन तिवारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। पूर्व जिला संयोजक सुरेंद्र सिंह खड़ायत के नेतृत्व में कार्यकर्ता शुक्रवार को उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। खड़ायत ने कहा कि परियोजना स्थल पर्यावरण संवेदनशील क्षेत्र में नहीं है। वर्ष 2012 में वन भूमि हस्तांतरण रुकने से काम बंद हो गया था, जिससे सीमांत क्षेत्रों का विकास प्रभावित हुआ है। ज्ञापन देने वालों में पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रयाग पालीवाल, अमर सिंह खडायत, भूपेंद्र सिंह, मुन्नी देवी, प्रेमा देवी, बाला सिंह, ममता देवी, लक्ष्मण सिंह शामिल रहे।