फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: दोबांस को वाइब्रेंट गांव में शामिल करने की मांग

Wed, 18 Jun 2025 10:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
एडीएम को ज्ञापन सौंपते पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख खीमराज जोशी और पूर्व प्रधान गणेश जोशी। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़। मूनाकोट के पूर्व ज्येष्ठ उपप्रमुख खीमराज जोशी और पूर्व प्रधान गणेश जोशी ने ग्राम पंचायत दोबांस को वाइब्रेंट गांव में शामिल करने की मांग को लेकर एडीएम योगेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपा। खीमराज जोशी ने कहा कि ग्राम पंचायत दोबांस भी अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगी हुई है। सभी सीमा से लगे हुए गांवों को वाइब्रेंट ग्राम पंचायत में सम्मिलित किया गया है। इससे सभी को शिक्षा, स्वास्थ्य, पानी आदि की सुविधा उपलब्ध होगी। वहीं दोबांस को वाइब्रेंट ग्राम पंचायत में सम्मिलित नहीं किया गया है। उन्होंने दोबांस कोवाइब्रेंट गांव में सम्मिलित करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें