बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। कोतवाली में थाना दिवस का आयोजन किया गया। इसमें स्थानीय लोगों के साथ ही व्यापारी शामिल हुए। व्यापार संघ अध्यक्ष राजेश रावत ने कहा कि नगर की सड़कों पर आड़े-तिरछे पार्क वाहनों से आए दिन जाम लग रहा है। कई बार जाम में एंबुलेंस भी फंस जाती है। उन्होंने पुलिस और प्रशासन से इस समस्या का गंभीरता से समाधान करने की मांग की। तहसीलदार वतन गुप्ता ने नो-पार्किंग जोन में खड़े वाहनों के खिलाफ अभियान चलाने का आश्वासन दिया। वहां प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार गंगवार, नगरपालिका अध्यक्ष हेमा पंत, मनीष पंत, इंद्र धानिक, जीवन पंत, महेश बिष्ट आदि थे। संवाद