फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: ग्रामीण क्षेत्रों की सीमा को अतिक्रमण हटाओ अभियान से मुक्त करने की मांग

Thu, 15 Jun 2023 11:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नगर से लगे ग्रामीण क्षेत्रों की सीमा को अतिक्रमण हटाओ अभियान से मुक्त करने की मांग के लिए लोगों ने शुक्रवार को डीएम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा कि जिला प्रशासन ग्रामीण क्षेत्रों में अतिक्रमण को चिह्नित कर रहा है। वह लंबे समय से पैतृक संपत्ति पर रह रहे हैं। खातेदार के रूप में बंदोबस्त 1962 के अनुसार काबिज हैं। वह गोचर और पनघट का उपयोग करते हैं। पांच वर्ष पूर्व कुजौली, हुड़ेती और पांडेयगांव के लिंक मार्ग का निर्माण हुआ है। लिंक मार्ग के किनारे बने पनघट, गोचर को चिह्नित कर अतिक्रमण के रूप दर्शाया गया है। जो पूर्वजों के समय से ही सार्वजनिक उपयोग मार्ग रहा है। उन्होंने ऐसे क्षेत्रों को अतिक्रमण हटाओ अभियान से मुक्त रखने की मांग की है। इस मौके पर हर्ष वर्धन उप्रेती, मुन्नी उप्रेती, गीता उप्रेती, सुरेश प्रसाद उप्रेती, गिरीश चंद्र, पुष्पा उप्रेती, ललिता उप्रेती, हेमा उप्रेती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें