पिथौरागढ़। जाख-रावलगांव-रामेश्वर सड़क का निर्माण करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा सड़क के निर्माण कार्य के नाम ग्रामीणों को लंबे समय से ठगा जा रहा है, जिसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
मंगलवार को डीएम कार्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन के खिलाफ नारे लगाकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीण 2011 से संघर्ष कर रहे हैं। जब-जब ग्रामीण इस सड़क के निर्माण की मांग करते हैं तब-तब जेसीबी मशीन लगाकर आधी-अधूरी बनी सड़क को साफ करके बांकी का निर्माण कार्य छोड़ देते हैं। इस सड़क के निर्माण के बाद गंगोलीहाट जाने वाले यात्रियों के साथ-साथ एनएच के बंद होने पर इस सड़क का प्रयोग वैकल्पिक तौर पर किया जा सकता है। इस सड़क के बनने से 15 से 20 गांवों के लोगों को भी फायदा मिलेगा। उन्होंने शीघ्र सड़क का निर्माण नहीं करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर कैलाश भट्ट, सुरेश गिरी,राम सिंह बिष्ट, राजेंद्र भट्ट, गणेश गिरी,दौलत गिरी, सुरेश गिरी,गोप राम, महेंद्र गिरी,मनोहर सिंह, दीपक वर्मा, प्रमोद भट्ट, मयंक भट्ट,त्रिलोचन सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।