गणाई गंगोली में घरों के छतों पर बैठे दर्जनों बंदर। संवाद
गणाई गंगोली (पिथौरागढ़)। गणाई गंगोली के गोनियागाड़, कूना, सिमाली और देवराड़ी बोरा में क्षेत्रीय लोग बंदरों के उत्पात से परेशान हैं। बंदर दुकानों और घरों में घुसकर सामान उठा ले जा रहे हैं। बंदरों को भगाने पर वे हमला कर काटने के लिए आ रहे हैं। पूर्व में उत्पाती बंदर कई लोगों को काट चुके हैं।
बंदर खेतों की फसलों को भी नुकसान पहुंच रहे हैं। क्षेत्रीय लोगों और व्यापारियों ने वन विभाग से पिंजरा लगाकर बंदरों को पकड़ने की मांग की है। मांग करने वालों में राजेंद्र उपाध्याय, हरीश मेहता, देवेंद्र मेहता, गोविंद पंत, राजकमल मेहता, पुष्कर सिंह, किशन सिंह बोरा, रमेश चंद्र, राजेंद्र सिंह, संजय सिंह आदि लोग शामिल हैं। संवाद