फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटलों के बाहर चार से पांच वाहन पार्क करने की अनुमति देने की मांग

विज्ञापन
होटल एसोसिएशन ने बैठक कर समस्याओं को लेकर चर्चा की। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। होटल एसोसिएशन की बैठक में होटल स्वामियों की समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। उन्होंने कोरोना काल में नुकसान झेल रहे होटल कारोबारियों ने बिजली और पानी के व्यावसायिक बिल माफ करने की मांग की। साथ ही पुलिस प्रशासन से होटल स्वामियों को होटल के बाहर जगह अनुसार चार से पांच वाहन पार्क करने की अनुमति देने की मांग की।
विज्ञापन

सोमवार को हुई बैठक की अध्यक्षता होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र भट्ट ने की। इस दौरान होटल व्यवसायियों ने कहा कि कोरोना काल में सर्वाधिक नुकसान होटल व्यापारियों को झेलना पड़ा है। उन्होंने सरकार से होटलों के बिजली और पानी के बिल माफ करने और 12 घंटे नियमित पानी उपलब्ध कराने की मांग की।
उन्होंने कहा जिन होटल स्वामियों के पास पार्किंग नहीं है उनको होटलों के आगे पर्याप्त जगह होने पर चार से पांच वाहन पार्क कराने की अनुमति दी जाए। होटल स्वामियों ने नगर व जिले के पर्यटक स्थलों को विकसित कराने, बारहमासी सड़क निर्माण में अच्छी गुणवत्ता रखने और संवेदनशील दुर्घटना स्थलों का ट्रीटमेंट कराने, थरकोट झील का निर्माण तेजी से कराने की मांग की। होटल स्वामियों ने सर्व सम्मति से 23 अक्तूबर को सीएम के पिथौरागढ़ भ्रमण के दौरान ज्ञापन देने का निर्णय लिया। बैठक में उपाध्यक्ष संजय मल्ल, सचिव राकेश देवलाल, पवन जोशी, देवेंद्र बिष्ट, पवन मेहरा, हरीश पुनेठा, प्रदीप भट्ट, प्रकाश नगरकोटी, गौरव चौहान, प्रभात मखौलिया, सुरेंद्र रावत मौजूूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें