फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: शिविर में उठी मुवानी घाटी के लिए 33 केवी का सब स्टेशन बनाने की मांग

Sun, 01 Jun 2025 10:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
मुवानी में आयोजित शिविर में विद्युत उपभोक्ताओं की समस्या सुनते अ​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
मुवानी (पिथौरागढ़)। विद्युत उपभोक्ता निवारण मंच स्यालीधार अल्मोड़ा ने मुवानी में शिविर लगाकर लोगों की बिजली से संबंधित समस्याओं को सुना। उपभोक्ताओं ने बिजली की लगातार कटौती, अनियमित बिल सहित अन्य समस्याओं को शिविर में उठाया।
विज्ञापन

पूर्व ग्राम प्रधान रमेश बम और पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष सोबन सिंह कार्की ने मुवानी घाटी के लिए अलग से 33 केवी का सब-स्टेशन बनाने और धारचूला से सब एरिया को पिथौरागढ़ शिफ्ट करने की मांग उठाई। कहा कि पिथौरागढ़ मुवानी से नजदीक पड़ने से लोगों को अपनी शिकायत दर्ज कराने में आसानी होगी। शिविर में बिजली के बिल ज्यादा आने की समस्याओं को भी दूर किया गया। लोगों ने विद्युत उपभोक्ता निवारण मंच से क्षेत्र में इस तरह के शिविर लगातार आयोजित करने की मांग की। इस अवसर पर उपभोक्ता सदस्य भूपेंद्र सिंह बिष्ट, तकनीकी सदस्य ओपी मित्तल, लीगल सदस्य चामू सिंह गस्याल, यूपीसीएल के जेई मुकेश सिंह, लाइनमैन ललित जोशी, संजय बिष्ट, उत्तम डोबाल, मनोज चंद अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें