डिप्लोमा इंजीनियर संघ बैठक करते हुए।
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ सिंचाई विभाग ने बैठक की। इसमें विभिन्न समस्याओं के समाधान पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए खंडीय अध्यक्ष अभियंता नीरज गिरी ने सरकार से पुरानी पेंशन योजना की बहाली की मांग की। मेट, बेलदार की कमी दूर कर दैवी आपदा के कार्यों में प्रशासनिक हस्तक्षेप न करने की मांग की। बैठक में अभियंताओं की समस्याओं पर भी चर्चा की गई। इस मौके पर महिपाल सिंह डोबाल, पंकज माहरा, संजय कुमार जोशी, ललित उप्रेती, रेनुका भट्ट, प्रमोद त्रिपाठी, मनोज भट्ट मौजूद रहे।