फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएसयूआई ने मुनस्यारी महाविद्यालय में ऑफलाइन प्रवेश देने की मांग उठाई

विज्ञापन
मुनस्यारी में एसडीएम के माध्यम से उच्च शिक्षा मंत्री को ज्ञापन भेजते छात्र नेता। संवाद न्यूज एज? - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को धारचूला के एसडीएम एके शुक्ला के माध्यम से उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत एवं कुलपति को ज्ञापन भेजा। इसमें मुनस्यारी महाविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष एवं एमए प्रथम वर्ष में ऑफलाइन प्रवेश शीघ्र शुरू करने की मांग की गई।
विज्ञापन

एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष विक्रम दानू ने कहा कि मुनस्यारी में आई भीषण दैवी आपदा एवं बदहाल नेटवर्क के कारण 100 से अधिक छात्र-छात्राएं प्रवेश के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं करा पाए हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं के भविष्य को देखते हुए ऑफलाइन प्रवेेेश दिलाने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि प्रवेश लेने में वंचित रहे छात्र-छात्राओं के लिए शीघ्र महाविद्यालय में ऑफलाइन प्रवेश की मांग पूरी न होने पर यह संगठन धरना, प्रदर्शन करेगा। ज्ञापन भेजने वालों में छात्रसंघ कोषाध्यक्ष गीता नितवाल, छात्र नेता सुरेंद्र पाना, प्रेम कुमार, सुनीता, युवराज बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें