फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: घंटाकरण शिव मंदिर के पास मातम मनाने की अनुमति नहीं देने की मांग

Sat, 22 Jul 2023 11:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में डीएम को ज्ञापन देते विभिन्न बजरंग दल, विहिप और अन्‍य संगठनों के लोग।
विज्ञापन
पिथौरागढ़। घंटाकरण स्थित शिव मंदिर के पास शिया समुदाय के लोगों को मोहर्रम पर मातम की अनुमति नहीं देने की मांग को लेकर बजरंग दल, श्वि हिंदू परिषद समेत विभिन्न संगठनों ने डीएम को ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि सावन के पवित्र माह में शिव मंदिर के पास मातम होने से उनकी भावनाएं आहत होंगी।
विज्ञापन

शनिवार को जाग उठा पहाड़, बजरंग दल, विहिप, छात्रसंघ पदाधिकारियों समेत विभिन्न जन संगठनों के लोगों ने डीएम रीना जोशी को ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि मोहर्रम पर शिया समुदाय के लोग प्राचीन शिव मंदिर के पास चाकू, छुरी और ब्लेड से खून निकालकर मातम मनाते हैं। सावन का पवित्र माह होने से घंटाकरण स्थित शिव मंदिर के पास बड़ी संख्या में लोग पूजा अर्चना करते हैं। मंदिर के पास मातम करने से हिंदुओं की धार्मिक भावना आहत होती है। बीच सड़क पर मातम होने के कारण जाम भी लगता है। इससे लोगों को अस्पताल जाने और अन्य कार्यों में दिक्कत होती है। उन्होंने घंटाकरण शिव मंदिर के पास शिया समुदाय के लोगों को मातम करने की अनुमति नहीं देने की मांग की है।
इस मौके पर जाग उठा पहाड़ के संयोजक गोपू महर, गोलू पाठक, बजरंग दल प्रांत सुरक्षा प्रमुख सोनू पांडेय,जिला संयोजक पवन नाथ, विश्व हिंदू परिषद जिला मठ मंदिर प्रमुख मुकेश भट्ट, छात्रसंघ अध्यक्ष रितिक पांडे, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सीएम पांडेय, प्रदीप जोशी, हर्षवर्धन उप्रेती, नवीन भंडारी, हरीश खड़ायत, अभाविप विभाग संयोजक हरीश महर, जिला संयोजक इंदर बथ्याल, विनय पांडे, धीरू वर्मा, राजू फिरमाल सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

.................
पानी और बिस्कुट का नमूना जांच के लिए भेजा

पिथौरागढ़। खाद्य सुरक्षा विभाग ने अभियान चलाकर टकाना क्षेत्र से पानी और एक बिस्किट का नमूना जांच के लिए भेजा। डीओ फूड सेफ्टी आरके शर्मा ने बताया कि यदि नमूने प्रयोगशाला में फेल होते हैं तो कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इससे पूर्व भी देशी घी, आंचल दूध, मदर डेयरी दुग्ध उत्पाद, खाद्य तेल, गजक, मैदा, उड़द दाल, चावल सहित कई खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें