पिथौरागढ़ में डीएम को ज्ञापन देकर सीढ़ी चामा सड़क में बंद पड़ी नालियों और कलवर्ट को खोलने की मां
डीडीहाट/नाचनी/पिथौरागढ़। मई में हुई बारिश से आदिचौरा सीढ़ीचामा सड़क के कलवर्ट, नाली और सड़क में हो चुके गड्ढ़ों को भरने की मांग के लिए सीढ़ीचामा के ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन दिया। उन्होंने जल्द सड़क को ठीक करने की मांग की।
शुक्रवार को सीढ़ीचामा के ग्रामीणों ने डीएम रीना जोशी से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन दिया। ग्रामीणों ने कहा कि मई में हुई बारिश के बाद से तहसील की कई ग्रामीण सड़कें बदहाल हो गई हैं। लगातार हो रही बारिश के बाद से सड़क तीन दिन तक बंद रही। पीएमजीएसवाई ने सड़क को यातायात के लिए खोल दिया है। बारिश से सड़क के कई कलवर्ट और नालियां पूरी तरह से बंद हो गई हैं। यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव हिमांशु चुफाल ने डीएम से मानसूनकाल से पूर्व सड़क में बंद पड़ी नालियों और कलवर्ट को खोलने और सड़कों पर बने गड्ढों को ठीक करने की मांग की है।