फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: बेस अस्पताल के कर्मियों ने उठाई नियमित करने की मांग

Mon, 16 Oct 2023 10:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। कोरोना काल में पिथौरागढ़ के बेस अस्पताल में सेवा दे चुके वार्डबॉय, फार्मासिस्ट और नर्स स्टाफ ने नियमित करने की मांग की है। प्रधानमंत्री को भेजे ज्ञापन में कहा गया है कि उन्होंने कोरोना काल में अपनी जिंदगी को दांव पर लगाकर कार्य किया। कर्मचारियों ने ऑक्सीजन का सिलिंडर कंधे पर रखकर भी जरूरतमंदों तक पहुंचाए। आउटसोर्स माध्यम से नियुक्ति देते समय भविष्य में नहीं हटाने का आश्वासन भी दिया गया था। इसके बावजूद हालात सामान्य होते ही उन्हें हटा दिया गया। कर्मियों ने आरोप लगाया है कि वर्तमान में शासन स्तर से नियुक्तियां की जा रही हैं जबकि उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने न्याय करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


गुरिल्ला संगठन ने प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

पिथौरागढ़। युद्ध प्रशिक्षित गुरिल्ला संगठन के पिथौरागढ़ जिलाध्यक्ष सुरेंद्र राम ने तीन सूत्री मांगों को लेकर प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा है। भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी के माध्यम से भेजे गए ज्ञापन में सुरेंद्र राम ने कहा है कि एसएसबी के प्रशिक्षित गुरिल्ला दो दशकों से सरकारी नौकरी, पेंशन और मुआवजे की मांग के लिए आंदोलित हैं। न्यायालय भी सरकार को गुरिल्लों को नौकरी के लिए निर्देशित कर चुका है लेकिन अब तक इस पर कोई अमल नहीं हुआ है। वहीं पूर्वोत्तर भारत में प्रशिक्षित गुरिल्लों की मांग पूरी की जा चुकी है। उन्होंने शीघ्र मांगें पूरी करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें