पंचेश्वर बांध के विरोध में प्रदर्शन करते महाकाली आवाज संगठन के सदस्य
- फोटो : अमर उजाला
प्रस्तावित पंचेश्वर बांध से प्रभावित क्षेत्रों के लोगों ने उत्तराखंड पर्यावरण संरक्षण एवं नियंत्रण बोर्ड के सचिव को ज्ञापन भेजकर जनसुनवाई प्रभावित क्षेत्रों में कराने की मांग की है।
महाकाली की आवाज संगठन के संयोजक शंकर खड़ायत के नेतृत्व में प्रभारी जिलाधिकारी आशीष चौहान को सौंपे ज्ञापन में लोगों ने पंचेश्वर बांध की जनसुनवाई प्रभावित क्षेत्रों में करने की मांग की। कहा कि बांध प्रभावित क्षेत्र के लोगों को 11 अगस्त को जिला मुख्यालय में होने वाली जनसुनवाई की कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है।
डीपीआर की भी कोई जानकारी लोगों को नहीं है। कहा गया कि अगस्त में भारी बारिश होती है, ऐसे में जिला मुख्यालय में होने वाली जनसुनवाई में अधिकांश क्षेत्रों के लोग नहीं पहुंच पाएंगे। ज्ञापन देने वालों में राजेश भट्ट, दिनेश भट्ट, विप्लव भट्ट, प्रदीप भट्ट, कैलाश चंद्र, प्रकाश सामंत, त्रिलोक सिंह, वजीर सिंह सौन आदि शामिल थे।