फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: जाराजिबली में बहुद्देशीय शिविर के आयोजन की मांग

Sat, 03 Jan 2026 11:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जन-जन की सरकार, जन जन के द्वार अभियान के तहत ग्राम पंचायत जाराजिबली में ही बहुविभागीय शिविर आयोजित करने की मांग की गई है। जाराबिजली के क्षेत्र पंचायत सदस्य रमेश धामी ने डीएम आशीष भटगांई को ज्ञापन देकर कहा है कि न्याय पंचायत बरम काफी बड़ा इलाका है। बरम में शिविर लगने से जाराजिबली के ग्रामीणों को यहां पहुंचने में दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि न्याय पंचायत मुख्यालय से जाराजिबली करीब 24 किमी दूर है और एकतरफ का किराया ही लगभग 200 रुपये है। उन्होंने कहा कि जाराजिबली में शिविर लगने से क्षेत्र के लोग इसमें भागीदारी कर अपनी समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रख सकेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें