फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों की सूचना ग्राम पंचायतों को दी जाए

विज्ञापन
कनालीछीना ग्राम प्रधान‌ संगठन ने तहसीलदार के माध्यम से डीएम को पत्र भेजा। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी कनालीछीना (पिथौरागढ़)। कनालीछीना ग्राम प्रधान संगठन ने बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों की सूचना ग्राम पंचायतों को उपलब्ध कराने की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में तहसीलदार के माध्यम से डीएम को पत्र भेजा। शनिवार को ग्राम प्रधानों ने ग्राम प्रधान संगठन अध्यक्ष रविंद्र कुमार के नेतृत्व में तहसीलदार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिले में बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों की सूचना ग्राम पंचायतों को नहीं मिल पा रही है। बाहरी राज्यों से आने वाले लोग निर्धारित क्वारंटीन सेंटर की जगह अपने घर चले जा रहे हैं। इससे कोविड-19 के फैलने का खतरा बढ़ सकता है। उन्होंने कहा पंचायतों को ऐसे लोगों की सूचना नहीं मिलने के कारण कई लोग क्वारंटीन सेंटर की जगह अपने घरों में जा चुके हैं। इससे कोरोना के फैलने का खतरा ज्यादा बढ़ गया है। उन्होंने प्रशासन से ऐसे लोगों की सूचना प्रत्येक ग्राम पंचायतों को उपलब्ध कराने की मांग की है। इस मौके पर ग्राम प्रधान सिरोली मनोज सिरोला,बबीता दिगारी, आशा भंडारी,जगदीश चंद्र, ममता देवी, अंकिता देवी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें