परीक्षा तिथि को लेकर प्रदर्शन करते पिथौरागढ़ कालेज के छात्र।
- फोटो : अमर उजाला
एलएसएम राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सेमेस्टर की परीक्षा तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर छात्रसंघ पदाधिकारियों ने बुधवार को प्रदर्शन किया। छात्रसंघ के साथ ही महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
छात्रसंघ के संयुक्त सचिव राहुल कुमार ने कहा कि अभी तक महाविद्यालय में विद्यार्थियों की अंकतालिकाएं नहीं पहुंच पाई हैं, जिस कारण विद्यार्थियों को प्रवेश लेने में परेशानी हो रही है। कहा कि जब विद्यार्थी कक्षाओं में प्रवेश नहीं मिलेगा तो वह परीक्षा कैसे दे सकते हैं।
छात्रसंघ उपाध्यक्षा भूमिका पांडेय ने कहा कि सेमेस्टर परीक्षा और बैंक की प्रतियोगी परीक्षा एक साथ होने से विद्यार्थी असमंजस की स्थिति में हैं। कहा कि सेमेस्टर की परीक्षा तिथि बढ़ाने से विद्यार्थी दोनों परीक्षाओं में भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि सेमेस्टर परीक्षा की तिथि नहीं बढ़ाई गई तो महाविद्यालय के समस्त छात्र-छात्राएं आंदोलन को बाध्य होंगे। प्रदर्शन में महेंद्र रावत, निर्मल भट्ट, शंकर धारियाल, लवराज गोस्वामी समेत कई विद्यार्थी मौजूद थे।