फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: खुले नाले पर संपर्क मार्ग बनाने की मांग, 25 साल से अनदेखी

Tue, 27 Oct 2026 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नगर में शिव विहार और लिन्ठ्यूड़ा वार्ड के बहने वाले खुले और गंदे नाले को पाटकर संपर्क मार्ग बनाए जाने की वर्षों पुरानी मांग पूरी न होने पर लोगों ने रोष जताया है। मंगलवार को संबंधित क्षेत्र के लोग जिलाधिकारी और अपर जिलाधिकारी से मिले और समस्या का समाधान करने की मांग की।
विज्ञापन

लोगों ने कहा कि विगत 25 वर्षों से नाले को ढककर संपर्क मार्ग बनाए जाने की मांग की अनदेखी की जा रही है। बताया कि इस खुले नाले में सिल्थाम, लिन्ठ्यूड़ा, गंगा निवास, बैंक रोड से लेकर रई तक के नालों का पानी पूरे वेग के साथ आकर रुक जाता है। इस कारण स्थनीय निवासियों को अत्यधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल आने-जाने के दौरान बच्चे खतरे और काफी असुविधा का सामना कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि 350 मीटर लंबे और खतरनाक नाले को पाटकर समस्या का समाधान करने की मांग लेकर क्षेत्रवासी अगस्त 2026 में देहरादून जाकर मुख्यमंत्री से भी मिले लेकिन समस्या दूर करने के लिए अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

एडीएम योगेंद्र सिंह को ज्ञापन देकर लोगों ने समस्या का जल्द समाधान कराए जाने की मांग की। एडीएम ने मामले को जल्द बैठक में रखकर उचित कार्रवाई का भरोसा दिया। ज्ञापन देने वालों में महेश चंद्र पांडेय, कैलाश सिंह, हेम सिंह, ममता चंद, रेखा पांडेय, गंगा कापड़ी, विमला कापड़ी, सुनीता बिष्ट, गोदावरी, पूनम मेहता, गीता देवी, प्रिया, पूनम कापड़ी और राहुल लुंंठी समेत अनेक लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें